CG : जलप्रपात में डूबे 7 लोग, एक की मौत, एक गंभीर, 5 की तलाश... - CG Sandesh

CG : जलप्रपात में डूबे 7 लोग, एक की मौत, एक गंभीर, 5 की तलाश जारी

कोरिया जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है. ज़िले के भरतपुर विकासखंड के रमदहा जलप्रपात में 7 लोगों की डूबने से मौत की जानकारी मिली है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि, हादसा किस तरह से हुआ.
सभी एक ही परिवार के, सिंगरौली के है परिवार प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार रमदहा जलप्रपात में हादसे का शिकार होने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं. यह सभी लोग मध्यप्रदेश के सिंगरोली से जलप्रपात पिकनिक मनाने आए थे. बचाव और तलाश अभियान जारी रमदहा जलप्रपात में डूबे लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी होने की सूचना है. खबरें हैं कि दो को निकाला गया है,जिसकी एक युवती की हालत गंभीर है. जबकि एक की मौत हो चुकी है।वहीं 5 अन्य की तलाश जारी है.
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा - “ प्रारंभिक सूचना है कि, सात लोग डूबे हैं। ये सिंगरोली के निवासी बताए गए हैं। पुलिस होमगार्ड की टीम बचाव और तलाश अभियान में जुटी है। दो लोगों को निकाला गया है, जिनमें एक युवती गंभीर है, जबकि एक अन्य को लेकर सूचना है कि, उसकी मौत हो चुकी है।”


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें