बसना : खेमडा ओव्हरब्रीज के पास ट्रक के चपेट में आने से बाइक ... - CG Sandesh

बसना : खेमडा ओव्हरब्रीज के पास ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत

बसना थाना अंतर्गत NH 53 रोड खेमडा ओव्हरब्रीज के पास ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अरूण कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई वरूण कुमार साहू महतारी एक्सप्रेस 102 सीएचसी सांकरा में मेडिकल टेक्नीशीयन के पद पर कार्यरत था. 27 अगस्त 2022 को अपने डियूटी कर वापस अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 CS 8349 को स्वयं चलाते हुए घर वापस आ रहा था उसी दौरान खेमडा ओव्हरब्रीज के पास पिछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक का चालक तेजी एवं लापरवाही से अपने ट्रक को चलाकर उसके भाई को एक्सीडेंट कर दिया था जिससे उसके भाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी. 28 अगस्त 2022 को अंतिम संस्कार के समय प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार प्रधान ने बताया कि वह अपने काम से खेमडा जा रहा था तो देखा कि ट्रक क्रमांक CG 04 DA 8060 का चालक वरूण के मोटर सायकल को पिछे से एक्सीडेंट कर गाडी और वरूण के उपर ट्रक को चढाकर सरायपाली की ओर भाग गया।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें