बसना : दो मोटर सायकल आपस में भिड़े, एक की मौत, एक की हालत गंभीर
बसना थाना अंतर्गत ग्राम गढफुलझर से कलकसा के बीच पुलिया के पास दो मोटर सायकल आपस में भिड़े, एक की मौत, एक की हालत गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सोमनाथ पाण्डे ने पुलिस को बताया कि उसका गांव के रिश्ते का भाई मनोज यादव पिता श्यामलाल यादव उम्र 26 साल साकिन गढफुलझर थाना बसना 28 अगस्त 2022 को घरेलू काम से अपने मोटर सायकल एवेन्जर क्रमांक CG 06 GJ 7627 में पदमपुर अपने दोस्त मनीष पाण्डे के साथ गया था.
मोटर सायकल को मनोज यादव चला रहा था जो करीबन 16.30 बजे वापस गढफुलझर आ रहा था घटना स्थल ग्राम गढफुलझर से कलकसा के बीच पुलिया के पास पहुंचा था तभी सामने की ओर से आ रही मो0सा0 बजाज CT 100 क्रमांक OD 17 V 7707 का चालक अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मनोज यादव के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे मनोज यादव के चेहरे मे गंभीर चोंट आई व मनीष पाण्डे के सिर व हाथ में चोंट आई और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जिससे दोनो का ईलाज के लिए सीएचसी बसना लेकर गये थे कि डाक्टर साहब ने चेक कर मनोज यादव की मृत्यु हो जाना बताया ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन मो0सा0 बजाज चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।