सरायपाली : बलौदा कॉलेज में मनाया गया खिलाड़ी सम्मान समारोह - CG Sandesh

सरायपाली : बलौदा कॉलेज में मनाया गया खिलाड़ी सम्मान समारोह

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर "राष्ट्रीय खेल दिवस" का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में किया गया। इस अवसर पर विविध खेलों में ख्याति प्राप्त खिलाड़ी, कोच, निर्णायक व संस्था का सम्मान " खिलाड़ी सम्मान समारोह " के अंतर्गत किया गया। समारोह में शुभ्रा डडसेना खेल शिक्षिका, चातुरी डीग्रीलाल नंद विश्वविद्यालय स्तर खो खो खिलाड़ी, बनमोती भोई राष्ट्रीय स्तर कबड्डी खिलाड़ी (सिविल सर्विस),योगेश पटेल राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल खिलाड़ी, जयकृष्ण चौधरी विश्वविद्यालय स्तर कबड्डी खिलाड़ी, खीरसागर कैवर्त विश्वविद्यालय स्तर खो खो खिलाड़ी,क्षितिपति साहू राष्ट्रीय स्तर कुश्ती खिलाड़ी (सिविल सर्विस), राममनोहर प्रधान राष्ट्रीय स्तर एथेलेटिक्स, विकास सिंह विश्वविद्यालय स्तर फुटबॉल खिलाड़ी, रमेश चौधरी कप्तान शारदा इलेवन क्रिकेट टीम, युधिष्ठिर साहू संस्थापक सदस्य फुलझर क्रिकेट संघ, राजकुमार पटेल अध्यक्ष क्षेत्रीय युवा खेल विकास समिति,मुकेश साहू राष्ट्रीय स्तर कबड्डी निर्णायक सभी को प्रशस्ति पत्र सह मोमेंटो प्रदान किया गया। 

सभी सम्मानित खिलाड़ियों द्वारा अपने जीवन के अनुभवों का साझा करते हुए कहा कि खेल ने किस तरह उन्हें विशेष पहचान दिलाई तथा युवाओं को खेल खेलने हेतु प्रेरित किये।सभी खिलाड़ियों द्वारा आयोजन को सराहा।खेल दिवस पर बच्चों द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जिसमें भाला फेंक दीपक यादव प्रथम, आलोक दीवान द्वितीय,गोला फेंक गुलशन यादव प्रथम, श्रवण बरिहा द्वितीय तवा फेंक अशोक भोई प्रथम, दीपक यादव द्वितीय रहे।

उपरोक्त कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य अनिता पटेल के मार्गदर्शन एवम क्रीड़ा प्रभारी किरण कुमारी के दिशा निर्देश में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में एन एस एस प्रभारी कमला दीवान, रश्मि निबर्गिया , अनिता चौधरी, तुलसी, विनोद, दुर्योधन सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तथा खिलाड़ियों से संपर्क आई क्यू ए सी प्रभारी सहायक प्राध्याक गजानंद नायक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आराध्या स्पोर्ट्स द्वारा सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें