बसना : गले को  गमछा से बांधकर महिला की हत्या, अज्ञात के ख़िला... - CG Sandesh

बसना : गले को गमछा से बांधकर महिला की हत्या, अज्ञात के ख़िलाफ मामला दर्ज.

कल बसना नगर के समीप ग्राम खेमड़ा एफ सी आई गोदाम के सामने एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. जिसके बाद पुलिस ने मामले में मर्म कायम करते हुए जाँच विवेचना में लिया था. जिसपर अब मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला विशाखा भोई पति वीदा भोई उम्र 77 वर्ष दिन में घुम- घुमकर भीख मांगती थी एवं रात खीरबाई के झोपड़ीनुमा होटल में सोती थी. जो 28 अगस्त को वहां सो रही थी तब रात में कोई अज्ञात आरोपी आया और विशाखा भोई के गले को गमछा से बांधकर हत्या कर दिया. जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि हत्या का मामला दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें