पटेवा : रास्ता रोककर युवती से की छेड़छाड़, व्हाट्सएप्प में भी ... - CG Sandesh

पटेवा : रास्ता रोककर युवती से की छेड़छाड़, व्हाट्सएप्प में भी किया अश्लील मैसेज

पटेवा थाना क्षेत्र से 5 लड़कों द्वारा रास्ता रोककर युवती के साथ छेड़छाड़ करने व व्हाट्सएप्प में अश्लील मैसेज करने का मामला सामने आया है. युवती ने 29 अगस्त को पाँचो के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
युवती ने अपनी शिकायत में बताया है की 20 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे पाँचों लड़कों ने मंदिर के पास रास्ता रोककर जाति सूचक गाली-गलौज करते हुये गंदा इशारा कर हाथ पकड़ने की कोशिश की. लड़कों ने व्हाट्सएप्प में अश्लील मैसेज भी किया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने छिन्दौली निवासी पाँचों आरोपी 1 साजीद पठान 2 समशाद पठान 3 समीर खान 4 गोविंद यादव 5 शंकर विश्वकर्मा के खिलाफ 34-IPC, 341-IPC, 354(क)-IPC, 506-IPC, 509 (ख)-IPC, 3(1)(ब)-SCH, 3(1)(द)-SCH, 3(1)(ध)-SCH के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें