बसना : जगदीशपुर ओव्हरब्रीज के पास कार ने मारी जोरदार ठोकर, बाइक सवार की मौके पर मौत
बसना थाना अंतर्गत जगदीशपुर ओव्हरब्रीज के पास कार ने मारी जोरदार ठोकर, बाइक सवार की मौके पर मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सोहनलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह रेमडा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है । खेती किसानी का काम करता है कि उसका रिश्ते का भाई अभिमन्यु पटेल पिता शोभाराम पटेल उम्र 26 साल साकिन रेमडा थाना बसना 29 अगस्त 2022 के करीबन 18.30 बजे अपने मोटर सायकल सी0डी0 डिलक्स बिना नंबर मे घरेलू काम से बसना आया था.
जो वापस गांव जा रहा था जगदीशपुर ओव्हरब्रीज के पास पहुंचा था कि सामने की ओर से आ रही सफेद कलर की कार क्रमांक CG 06 GV 7154 का चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर अभिमन्यु पटेल के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे अभिमन्यु पटेल के सिर व चेहरे मे चोंट आई जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गईं है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन कार चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।