बसना : धान बोनस बंटवारे की बात को लेकर मारपीट - CG Sandesh

बसना : धान बोनस बंटवारे की बात को लेकर मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम मधुबन में धान बोनस बंटवारे की बात को लेकर मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गोरखनाथ यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मधुबन का निवासी है कि उसके भाई अमरनाथ यादव को धान के बोनस के पैसा को मांग और हिसाब करने के लिए कहा तो 28 अगस्त 2022 को शाम करीब 6:30 बजे घर के आंगन में उसे एवं उसके छोटे भाई बाबूलाल यादव को मां बहन की गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मार दूंगा कह कर धमकी दिया और उसे खींचकर धक्का देकर गिरा दिया जिससे उसके दाएं पैर मे चोट आकर दर्द हो रहा है एवं बाएं हाथ के भुजा में दर्द है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें