महासमुंद : रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को मोबाइल पर धमकी व गाली-गलोच, मामला दर्ज.
महासमुंद क्षेत्र से का है जहा एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को मोबाइल पर धमकी व गाली-गलोच का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
राजीव शर्मा ने पुलिस को बताया कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी है, वर्तमान मे डागा बिल्डिग छोटा पारा महिला थाना के पास रायपुर मे रहता है, 24 अगस्त 22 के लगभग 03.00 बजे दोपहर उसके मोबाइल न0 94252 XXXXX मे एक अज्ञात मोबाइल नं0 से काल आया, उसने काल रिसिव किया तो मो0न0 84168XXXXX के धारक ने उससे पुछा पुलिस कर्मचारी हो क्या, उसने कहा हां, उसने फिर पुछा सरायपाली मे पदस्थ रहे हो क्या, उसने कहा हां, क्यो कि लगभग ढाइ वर्ष पहले वह सरायपाली मे पदस्थ रहा था । इस पर से उक्त मोबाइल धारक ने उसे मै तेरी जिन्दगी बरबाद कर दुंगा कहकर लगातार गंदी गंदी गालिया देने लगा। उसके अचानक से ऐसा किये गये व्यवहार से वह स्तभ्य रह गया उसने उसे उसका नाम पुछा उसने अपना नाम राधे बताया और गाली गलौच करने का कारण उसकी पत्नि से अवैध संबंध होना बताया।
चूंकि वह किसी राधे नाम के व्यक्ति को नही जानता इसलिये उसने उससे और पुछताछ करनी चाही लेकिन वो लगातार गंदी गंदी गालिया देकर देख लेने और पैसा निकलवा लेने की धमकी देता रहा। बाजू से किसी महिला की भी आवाज सुनाई दे रही थी, जो कह रही थी की रूपये मांगो उसके बाद उसने टेलिफोन काट दिया फिर उक्त टेलिफोन धारक ने मां बहन की गंदी गंदी गालिया लिख कर एवं धमकी देते हुये उसके कीपेड मोबाइल न0 94252 XXXXX फोन मे मोबाइल नं0 84168XXXXX ने मैसेज किया जो उसके पास सुरक्षित है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल न0 84168XXXXX का धारक एवं एक अन्य के विरूद्ध अपराध धारा 34-IPC, 507-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।