ग्राम बोकरामुडा खुर्द और बागबाहरा ब्लॉक सहित जिलेभर में 31 अ... - CG Sandesh

ग्राम बोकरामुडा खुर्द और बागबाहरा ब्लॉक सहित जिलेभर में 31 अगस्त से विराजमान होंगे श्री गणेश, जिले में जगह-जगह चल रहा है तैयारी

31 अगस्त से श्री गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा इस पर्व को लेकर ग्राम पंचायत बोकरामुडा खुर्द और बागबाहरा ब्लॉक क्षेत्र सहित महासमुंद जिलेभर में गणेश चतुर्थी पर्व को मनाने के लिए जगह जगह चल रहीं हैं तैयारी लोग अपने घरों में और चौंक चौराहा पर भी श्री गणेश जी की प्रतिमा को विराजमान कर पूजा अर्चना करेंगे।

31 अगस्त यानी बुधवार से प्रारंभ हो रही है. बुधवार गणपत‍ि जी का दिन होता है और इस दिन से गणेश उत्‍सव की शुरुआत अपने आप में बहुत खास होगी. 10 दिवसीय गणेशोत्‍सव पर्व का शुभ मुहूर्त भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 30 अगस्त की दोपहर से शुरू हो रही है और 31 अगस्त को दोपहर 03:23 बजे समाप्‍त हो रही है. गणपति की मूर्ति की स्थापना का शुभ मुहूर्त 31 अगस्‍त दोपहर करीब साढ़े 3 बजे तक है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें