कर्मचारी पी रहा था गांजा, मालिक ने मना किया तो साथी को बुलाक... - CG Sandesh

कर्मचारी पी रहा था गांजा, मालिक ने मना किया तो साथी को बुलाकर चलवा दी गोली

हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी की टीम ने पाली में स्थित “भांकरी इंडस्ट्रियल ''कंपनी के मालिक पर जान लेने की नीयत से अवैध हथियार से गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा  द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत यह कार्रवाई की गई है.

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि नितिन दिल्ली ओम विहार का रहने वाला है.आरोपी पिछले 6 साल से भांकरी इंडस्ट्रियल कंपनी में काम करता है.आरोपी कंपनी में ही रहता था. वह गांजे का नशा करता है.आरोपी को नशा करते हुए कंपनी के मालिक ने देख लिया, मना करने पर भी जब वह नहीं माना तो कंपनी मालिक ने आरोपी को धमका दिया.आरोपी ने कंपनी मालिक से खर्चे के लिए 5000 रु मांगे जिसने देने से मना कर दिया.आरोपी ने अपने साथी को मालिक को धमकाने के लिए बुलाया. दोनों आरोपियों ने मिलकर 13 जुलाई को कंपनी मालिक पर जान लेने की नीयत से गोली चला दी और मौके से फरार हो गए.

कंपनी मालिक की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डबुआ में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी. क्राइम ब्रांच टीम ने कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करके आरोपी नितिन को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से वैली पार्क सूरजकुंड एरिया से गिरफ्तार किया है. आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था. आरोपी ने अपने साथी का नाम बताया जिसकी तलाश जारी है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें