नेहरू युवा केंद्र महासमुंद के तत्वावधान हुई विभिन्न खेल प्रत... - CG Sandesh

नेहरू युवा केंद्र महासमुंद के तत्वावधान हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

नेहरू युवा केंद्र महासमुंद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के जिला युवा अधिकारी अदनान पाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम खट्टी में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल 29 अगस्त का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का भी जन्म हुआ था। 'मेजर ध्यानचंद सिंह' ने हॉकी में भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया था। तो उन्हें सम्मानित करने के लिए हर साल उनके जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। 

मेजर ध्यानचंद ने अपने करियर में 400 से भी ज्यादा गोल दागे थे। राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) का इतिहास साल 2012 में भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद की जंयती काेे राष्‍ट्रीय खेेल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

उक्त कार्यक्रम में वॉलिवाल , क्रिकेट, बैडमिंटन, सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को मोमेंटो व मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।‌ खेल प्रशिक्षक और पीटीआई गणेश राम कोसरे ने आयोजन और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई पार्षद साजिद चौहान प्राचार्य खट्टी स्कूल शशि साहू जी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर युवाओं का मनोबल बढ़ाया। साथ ही राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमन रात्रे लोमेश पाल देवेंद्र पाल खोमन एवं नेहरू युवा केंद्र महासमुंद से संबंध एकता युवा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव भागीरथी मेहरा और पुरुषोत्तम साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ग्रामीण जन भी काफी जनसंख्या में उपस्थित रहे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें