सरायपाली : बस स्टैण्ड के पास काटपत्ती नामक जुआ खेलते 5 गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस को 30 अगस्त 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि बस स्टैण्ड सरायपाली के पास खुले में कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है मुखबिर के बताये स्थान जाकर रेड कार्यवाही किया। पुलिस रेड पड़ते ही कुछ लोग भाग गये ।
आरोपीगण 1. देवेन्द्र भोई उम्र 38 वर्ष सा0 डोगरीपारा पतेरापाली थाना सरायपाली, 2. श्याम साहू उम्र 32 वर्ष सा0 बलौदा चौकी बलौदा थाना सरायपाली, 3. चन्द्रकुमार साहू उम्र 52 वर्ष सा0 मौलीखार थाना सिंघोडा, 4. प्रकाश साहू उम्र 40 वर्ष सा0 पतेरापाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद, 5. उपेन्द्र पात्र उम्र 45 वर्ष सा0 सरिया थाना सरिया जिला रायगढ (छ.ग.) 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गये।
आरोपियों के पास एवं फड़ से संयुक्त रूप से 52 पत्ती तास , एक प्लास्टिक बोरी एवं नगदी रकम 22,800रू गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । आरोपियों द्वारा अपराध धारा 13 जुआ एक्ट अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।