सरायपाली : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने किया गि... - CG Sandesh

सरायपाली : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अपराध एवं अपराधीक गतिविधियों को देखते हुए महासमुन्द एसपी भोजराम पटेल द्वारा सभी थाना, व चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों पर कड़ाई से नजर रखें। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले और थाना प्रभारी आशीष वासनिक के निर्देशन में बलोदा चैकी अंतर्गत एक गाँव के व्यक्ति द्वारा चौकी आकर लिखित शिकायत की गई थी, कि उसकी 12 साल की नाबालिक बच्ची पर एक व्यक्ति के द्वारा अनाचार किया गया है। 

बलौदा पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी चक्रधर चौधरी पिता जगदीश चैधरी उम्र 55 वर्ष ग्राम अंतरझोला को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ धारा 376(क), (ख)342, 323, पास्को एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। बाद मुलाहिजा कर जुडिसियल रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बलौदा उपनिरीक्षक उदय राम साहू, प्रधान आरक्षक पंकज बाघ, आरक्षक पेखन माथुर, सुभाष यादव, संदीप प्रधान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें