बसना : 52 लीटर महुआ शराब जप्त, चार गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : 52 लीटर महुआ शराब जप्त, चार गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 31 अगस्त को चार अलग-अलग मामलों अवैध शराब के ख़िलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 52 लीटर महुआ शराब जप्त करते हुए चार लोगों को जेल भेजा है. पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

जिसमे भंवरपुर चौकी पुलिस ने पेट्रोलिंग पर ग्राम नौगडी पर मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम कोलिहादेवरी में प्रफुल्ल कुमार साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 6 ग्राम कोलिहादेवरी के खेत की तलाशी लेकर उसके खेत बाडी में छुपा कर रखे एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा करीबन 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जुमला 7000 ml कीमती करीबन 1400 /- रुपए को जप्त किया.

इसी तरह बसना पुलिस को सुचना मिली को ग्राम मंजनीमाटी में बंशीलाल घृतलहरे नामक व्यकित को अवैध रूप से अपने घर बाडी में देशी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है कि औरग्राहको का इंतजार कर रहा है. जिसपर पुलिस  मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम मंजनीमाटी संदेही के घर पहुंचकर उसके घर बाडी की तलाशी लेने पर घर के बाड़ी से दो पांच-पांच ली0 वाली पीला कलर के प्लास्टिक जरकीन में 10 लीटर व दो सफेद कलर की पांच-पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जुमला 20 लीटर महुआ शराब पाया. जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए कार्यवाही किया.

इसी तरह बसना पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर द्वारा बताया गया कि वार्ड नं0 05 में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतू रखा है, जिसपर पुलिस ने तत्काल वार्ड नं0 05 पहुंचकर परस राम घृतलहरे के घर के बाड़ी पैरावट की तलाशी ली. जहाँ पैरावट में छुपाकर रखे दो प्लासिटक के सफेद जरकीन में 15 लीटर .कीमती 3000 रूपये अवैध महुआ शराब मिला. जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया. तथा सुकचंद पिता जोहन घृतलहरे के घर के बाड़ी की तलाशी लेने पर संदेही के निशानदेही पर बाडी में छुपाकर रखे दो दस दस लीटर वाली सफेद कलर के गोल प्लास्टिक जरकीन में 10,10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जुमला 20 लीटर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें