तुमगाँव : SC/ST के खिलाफ अभद्र व्हाट्सएप्प स्टेटस रखना पड़ा भ... - CG Sandesh

तुमगाँव : SC/ST के खिलाफ अभद्र व्हाट्सएप्प स्टेटस रखना पड़ा भारी, एफआईआर. दर्ज

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम भोरिंग SC/ST के खिलाफ अभद्र व्हाट्सएप्प स्टेटस रखना पड़ा भारी, एफआईआर. दर्ज, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

लिंकन जान कुरील ने पुलिस को बताया कि वह में विधिक सलाहकार अधिवक्ता है तथा प्रगतिशील सतनामी समाज का विधिक सलाहकार है। 01 सितंबर 2022 को देवेश साहू ग्राम भोरिंग जो गांव में कोचिंग सेंटर संचालित करता है। जहां सत्यप्रकाश साय की पुत्री कुमारी रंजना ज्योति साय सहायक के रूप में कोचिंग में पढाती है कि व्हाटसअप स्टेटस मोबाईल नंबर 89649XXXXX में देवेश साहू के मोबाईल व्हाटसअप स्टेटस नंबर 91315XXXXX में एस.सी./एस.टी. समाज के नाम पर अभद्रता पूर्ण एवं अपमानजनक टिप्पणी लेखकर 31 अगस्त 2022 के रात्रि 08 -09 बजे डाला गया है।

जो देवेश साहू के व्हाटसअप स्टेटस को देखने के बाद एस.सी./ एस.टी. समाज के लोगों में काफी आक्रोश एवं उत्तेजना है जो अन्य समाज एवं एससी/एसटी समाज के मध्य घृणा, शत्रुता एवं वैमनस्यता फैलाने के नियत से डाला गया है। जिससे एस.सी./एस.टी. एक्ट के सदस्यों के विरूध्द शत्रुता घृणा वैमनस्यता की भावना की अभिवृध्दि व्हाटसअप के माध्यम से स्टेटस में डालकर करने से उक्त वर्ग के भावना आहत हुई है। जिसकी संयुक्त हस्ताक्षरित लिखित शिकायत एससी एसटी समाज की ओर से पेश कर रहा हुं । आवेदक के शिकायत पर आरोपी देवेश साहू ग्राम भोरिंग के विरूध्द धारा 505 (2) भादवि एवं 3,1(P) एस.सी./एस.टी. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें