बसना : शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट - CG Sandesh

बसना : शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम मोहका में शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रूपानंद प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह 29 अगस्त 2022 के सुबह करीबन 10.00 बजे वह अपने खेत से आकर सडक किनारे गौरचरण बारिक के पान ठेला के पास बैठा था। उसी समय ग्राम मोहका निवासी कुंभकरण ऊर्फ सपन भोई आया व शराब के नशे मे आकर बोला कि तेरा लडका जो कम्प्यूटर दुकान चलाता है वो फोटो क्यो निकालता कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा उसी समय उसका साथी अश्वनी ऊर्फ धुबा आया जो शराब पिया हुआ लग रहा था वह उसका साथ देते हुए गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा उसके मना करने पर हाथापाई पर उतारू हो गया था व जान से मार देंगे कहकर धमकी दिया । उस समय पान ठेला वाला गौरचरण बारिक, विलास राउत व मधुमंगल भोई जो वहीं उपस्थित थे बीच बचाव किये ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें