महासमुंद : सांसद चुन्नीलाल साहू ने आंदोलन कर रहे कर्मचारी सं... - CG Sandesh

महासमुंद : सांसद चुन्नीलाल साहू ने आंदोलन कर रहे कर्मचारी संघ की माँग का समर्थन देने भाजपाजनों के साथ उपस्थित दी

महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू ने भत्ते की माँग को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारी संघ की माँग का समर्थन देने भाजपाजनों के साथ उपस्थित दी। सांसद चुन्नीलाल साहू ने कर्मचारियों की माँग को जायज बताते हुए कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार समय-समय पर कर्मचारियों का भत्ता बढ़ाती है उस आधार पर राज्य सरकार को भी कर्मचारियों का भत्ता देना होता है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के भत्ते की माँग को नाजायज मानते हुए नहीं देने पर अडिग है आज पूरे प्रदेश में 106 सरकारी संगठन के कर्मचारी गण विगत 12 दिनों से आंदोलन पर डटे हुए हैं त्योहारी सीजन होने कारण महिला कर्मचारियों को बहुत ही ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है साथ ही वेतन नहीं मिलने से सभी कर्मचारी गण को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ा है

अंत में सभी कर्मचारियों को संगठित रहने की बात कही और जल्द से जल्द आप की मांग को सरकार माने नहीं मानने पर आपके के साथ कंधे से कंधे मिलाने की एवं सहयोग देने की बात कही. कर्मचारियों के आंदोलन को विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश किसानमोर्चा नरेश चंद्राकर ने सम्बोधित करते जायज बताया और कहा कि कांग्रेस सरकार झूठी लबरी सरकार है सभी वर्गों को ठगने काम कर रही है कर्मचारी सरकारी मशीनरी होते हैं जो सरकार की योजनाओं को गांव-गांव घर-घर तक पहुँचाते हैं तब जाकर हर वर्ग को सरकार की योजनाओं को लाभ मिल पाता है। आंदोलन को समर्थन देने के लिए भाजपा के शहर मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू, खल्लारी मण्डल अध्यक्ष धरम दीवान, सांसद प्रतिनिधि भोजनाथ देवांगन भाजपा महामंत्री हरमीत बग्गा ने आंदोलन स्थल पहुँचकर कर्मचारियों की माँग का समर्थन किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें