महासमुंद: लघु वनोपज के जिला अध्यक्ष बने प्रमोद चंद्राकर, अमर नाग उपाध्यक्ष
महासमुंद. जिले में वनोपज सहकारी समिति के संचालक मंडल के चुनाव के बाद आज लघु वनोपज के जिला अध्यक्ष का चुनाव हुआ. जिले के 75 समितियों के 10 संचालक मंडल के चुनाव में कांग्रेस समर्पित सभी सदस्य चुनकर आए थे. इन्ही दस संचालक मंडल के सदस्यों ने आज निर्विरोध अपना अध्यक्ष प्रमोद चन्द्राकर को चुना.
अमर नाग को उपाध्यक्ष चुने गए. कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने से कांग्रेसियों मे खुशी की लहर है. नव निर्वाचित अध्यक्ष का कहना है कि सहकारिता में सभी को साथ लेकर चलेंगे. गौरतलब है कि प्रमोद चन्द्राकर का राजनीति में प्रवेश लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष से हुआ है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें