बसना : क्यो लडाई झगडा कर रहे हो कहने पर हाथ मुक्का व डंडे से... - CG Sandesh

बसना : क्यो लडाई झगडा कर रहे हो कहने पर हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट

थाना बसना अंतर्गत ग्राम बेलडीह में क्यो लडाई झगडा मारपीट कर रहे हो कहने पर हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

उनी बाई ओगरे ने पुलिस को बतायी कि वह घरेलू काम करती है। उसकी 05 बेटी है । दूसरे नंबर की बेटी श्रीमती नीरा बाई पति स्व0 बसुदेव है जिसकी शादी करीब 20 वर्ष पूर्व सुखीराम के बेटे बसुदेव के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ शादी किये थे । 03 माह पूर्व उसके दामाद की मृत्यु हो गई है जिसके बाद से उसकी बेटी अपने बच्चो के साथ आरोपी सास ससूर सुखीराम व बुधयारिन के साथ रहती है लेकिन खाना पीना अलग करती है कि 01 सितंबर 2022 को रात्रि करीब 08.00 बजे उसके नाति नतनीन रो रहे थे जिसकी आवाज सूनकर वह देखने गयी तो आरोपीगण द्वारा उसकी बेटी नीरा के साथ आपस मे वाद विवाद होकर गाली गलौच कर लडाई झगडा कर रहे थे

जिसे उसके द्वारा क्यो लडाई झगडा मारपीट कर रहे हो कहने पर एवं बीच बचाव करने पर दोनो अनावेदकगणों द्वारा उसे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे व सुखीराम ने डंडे से मारपीट करने लगा जिससे उसके दाहिने हाथ मे व पैर के अंगुली मे व बदन मे चोंटे आई है। सुखीराम व बुधयारिन के द्वारा गंदी गंदी गाली गलौच कर यहां से भाग जा नही तो जान से मार देने की धमकी चमकी दिये है । गाली गलौच करने से उसे सूनने बुरा लगा एवं धमकी चमकी देने से वह भय व दहशत मे है । घटना को सियाराम व लखे सिंग देखे सूने व जानते है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें