पटेवा : चबुतरा क्यो तोड़वा रहे हो कहकर सरपंच से मारपीट
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम रामाडबरी में चबुतरा क्यो तोड़वा रहे हो कहकर सरपंच से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
शत्रुहन चेलक ने पुलिस को बताया कि ग्राम बम्बुरडीह का निवासी है एवं ग्राम पंचायत बम्बुरडीह का सरपंच है । 02 सितम्बर 2022 को सुबह करीब 11-00 बजे बम्बुरडीह के मोहल्ला रामाडबरी पीपल चौक में रोड किनारे बने चबुतरा को जेसीबी लगाकर तोड़वा रहा था और वह वही पास में खड़ा था.
उसी समय गांव के जामबाई बारले स्कूल तरफ से आयी और उसके साथ जबरदस्ती गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ झापड़ से मारपीट करने लगी । मारपीट करने से उसके बदन में चोट लगकर दर्द हो रहा है एवं उसका कपड़ा फट गया है । मारपीट करते गांव के मोहरदास बाघमारे, समारू सोनवानी, संतराम गेण्ड्रे, जीवन लाल डहरिया देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।