महासमुंद : पिकअप वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : पिकअप वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनी के बाइक सवार दो व्यक्तियों को एक अज्ञात पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए. एक व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक मंगलु राम सतनामी पिता दशरथ राम सतनामी उम्र 82 वर्ष साकिन ग्राम बम्हनी जिला महासमुन्द का मर्ग जांच किया कि घटना 13 जुलाई 22 के 3:30 बजे आरोपी अज्ञात पिकअप वाहन के चालक द्वारा मृतक मंगलु राम सतनामी एवं मुर्तजरर अनिल ढीढी के मोटर सायकल क्रमांक CG04MY 1023 को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे मृतक मंगलु राम सतनामी की रोड किनारे गिरने एवं सिर में अधिक चोट लगने से जिला अस्पताल महासमुन्द में मृत्यू हो गया मृतर्जरर को पैर में चोट लगने से घायल हो गया।

मर्ग जांच पर आरोपी चालक के विरूध्द अपराध सदर धारा 304 ए भादवी का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें