बसना : 6 लोगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा, एम्बुलेंस से ले जाना पड़ा अस्पताल
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बरिहापाली से महिला के साथ धक्का-मुक्की कर उसके पति के साथ 6 लोगों द्वारा मारपीट करने की खबर सामने आयी है. 6 लोगों ने एक व्यक्ति को बुरी तहर पिटा, जिससे वह घायल हो गया, उसे एम्बुलेंस बुलाकर शासकीय अस्पताल बसना ले गए, हालत में सुधर नहीं होने पर उसे महासमुंद के अस्पताल ले जाया गया. मामले की शिकायत उसकी पत्नी मुस्कान उईके ने थाने में दर्ज कराई है.
मुस्कान उईके अपनी शिकायत में बताया है की 3 सितम्बर की शाम वह अपने पति कमल उईके के साथ गणपति दर्शन करने बस्ती पारा गयी थी. दर्शन करने के बाद करीबन रात्रि 07.30 बजे वापस घर आ रहे थे. रास्ते में गांव का उपेन्द्र भोई, दासरथी भोई, रितेश नायक, जगन्नाथ नायक, मिनीकेतन भोई, अश्वनी भोई खडे थे. रास्ते में कीचड होने के कारण कमल ने उन लोगो को रास्ता देने के लिए कहा तो वे लोग अश्लील गाली गलौज करने लगे. गाली गलौज करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर एक राय होकर हाथ-मुक्का, लात से मारपीट करने लगे.
कमल कि पत्नी ने बीच-बचाव करने का प्रयास की तो वे उसके साथ भी धक्का मुक्की किये और कमल के साथ मारपीट करते रहे. गाँव के कुछ लोगों ने आकर बिच बचाव किया. मारपीट से कमल घायल हो गया, उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी उपेन्द्र भोई(50), दासरथी भोई(22), रितेश नायक(22), जगन्नाथ नायक(52), मिनीकेतन भोई(62), अश्वनी भोई(28) के खिलाफ 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.