सरायपाली : बेहोशी की हालत में पड़ा मिला व्यक्ति, ले जाया गया ... - CG Sandesh

सरायपाली : बेहोशी की हालत में पड़ा मिला व्यक्ति, ले जाया गया अस्पताल, मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के छीबर्रा के पास पमदपुर रोड में स्थित एफसीआई गोदाम के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला.
मिली जानकारी के अनुसार, 4 सितम्बर को खैरमाल निवासी किशोर मिश्रा पिता चित्रसेन उम्र 30 साल छीबर्रा के पास पमदपुर रोड में स्थित एफसीआई गोदाम के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसे ईलज हेतु एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें