पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो शराबी पति ने प्लास से उखाड... - CG Sandesh

पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो शराबी पति ने प्लास से उखाड़ दिए नाखून

राजधानी दिल्ली  से सटे फरीदाबाद  से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद रुह तक कांप जाए. धीरज नगर  इलाके में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ जानवरों से बुरा बर्ताव किया है. 

पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी के पैर के नाखूनों  को प्लास से उखाड़ दिए. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि पत्नी ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया था.

दरअसल शराबी पति ने अपनी पत्नी से नशे की हालत में पैसे मांगे, पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो पहले आरोपी ने महिला के साथ जमकर मारपीट की. फिर, इससे भी मन नहीं भरा तो उसने प्लास से महिला के पैर के नाखूनों को उखाड़ दिया. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पीड़ित महिला की मां विमला देवी ने इस मामले पर कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी राजेश के साथ 13 साल पहले की थी. शादी के दो साल बाद ही राजेश ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था.

 राजेश अक्सर पूजा से मायके से पैसे लाने को लेकर दवाब बनाता था. वहीं पीड़ित पूजा का कहना है कि रविवार की रात को भी यही हुआ. राजेश मायके से पैसे लाने को लेकर उसके ऊपर दवाब बनाने लगा.

रविवार की रात राजेश शराब के नशे में अपनी पत्नी पूजा से मायके से पैसे लाने को लेकर दवाब बनाने लगा. इस पर पूजा ने मायके से पैसे लाने के लिए साफ इनकार कर दिया. इस बात से बौखलाए राजेश ने पहले तो उसके साथ मारपीट की फिर प्लास  से उसके नाखून  उखाड़ दिए. 

घर में बवाल होने के बाद पड़ोसी इकट्ठे हो गए और पूजा के मायके वालों को जानकारी दी. महिला को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपी राजेश के खिलाफ पल्ला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें