महासमुन्द : रास्ते में मोटर सायकल रोककर हाथ मुक्का एवं टीफीन... - CG Sandesh

महासमुन्द : रास्ते में मोटर सायकल रोककर हाथ मुक्का एवं टीफीन बाक्स से मारपीट

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम मचेवा में रास्ते में मोटर सायकल रोककर हाथ मुक्का एवं टीफीन बाक्स से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ज्ञानेश्वर देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मचेवा थाना महासमुन्द का निवासी है, खेती किसानी का काम करता है 05 सितंबर 22 को गांव का गंगा प्रसाद यादव के साथ मोटर सायकल में महासमुन्द से गांव मचेवा वापस आ रहे थे,कि कालेज चौक ग्राम मवेचा के पास पहुचे थे कि सामने से एक मोटर सायकल का चालक अपने मोटर सायकल को अचानक मोड दिया जिसे वह देख के चलाओ बोला और वे लोग रूक गये, उक्त मोटर सायकल मे तीन लोग बैठे थे उसमे से महेन्द्र घृतलहरे और हृदय मारकण्डेय ग्राम मचेवा के मोटर सायकल से उतरकर आये और उसे अश्लील मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं अपने पास रखे थैला में रखे टीफीन बाक्स से उसके सिर को मारपीट किया, मारपीट गाली गुप्तार की आवाज सुनकर बडी मां का लडका एगेश्वर देवांगन बीच बचाव हेतु आया उसे भी महेन्द्र और हृदय के द्वारा मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं थैला मे रखे टीफीन बाक्स से मारपीट किया, महेन्द्र और हृदय के साथ मे अन्य लोग भी गाली गलौच किये है।

मारपीट से उसके सिर मे चोट लगी है, और उसके भाई एगेश्वर देवांगन के सिर, चेहरा में चोट लगा है। घटना को उसके साथ मे बैठे गंगा प्रसाद यादव एवं आस पास के लोग देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें