सरायपाली : मीनाबाजार पतेरापाली में खुड़खुड़िया नामक जुआ खेलते 02 आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस को 05 सितम्बर 2022 को मुखबिर सूचना मिला कि मीनाबाजार पतेरापाली में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर खुड़खुड़िया नामक जुआ खेल रहे हैं पुलिस स्टाफ मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान मीनाबाजार पतेरापाली पहुंचकर रेड कार्यवाही कर दो व्यक्ति को खुड़खुड़िया नामक जुआ खिलाते पकड़ा गया ।
जिनका नाम पता पूछने पर आरोपी 1. कंदरपो मेहेर उम्र 27 वर्ष साकिन जोगीडीपा थाना पटनागढ जिला बलांगीर उड़िसा 2. सुग्रेसन नहक उम्र 40 वर्ष साकिन चुड़ापाली थाना व जिला बलांगीर उड़िसा का रहने वाला बताया जिनके संयुक्त कब्जे से एक नग प्लास्टिक का नंबर लिखा फड़, 02 नग गोटी ,एक प्लास्टिक का डिब्बा एवं नगदी रकम 2190 रू को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें