महासमुंद : गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी उत्पादन और विक्रय म... - CG Sandesh

महासमुंद : गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी उत्पादन और विक्रय में और तेजी लाएं - कलेक्टर

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तय तिथि तक किसानों के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत रकबा में संशोधन की कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही खरीफ फसलों के लिए खाद-बीज उठाव की जानकारी भी ली। जन शिकायतों एवं जन समस्याओं से संबंधित आवेदनों के निराकरण लंबित प्रकरणों के निराकरण संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत सभी कार्यों के कार्य-आदेश माह के अंत तक जारी करने के निर्देश कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज समय सीमा की बैठक के दौरान दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसरिया,एसडीएम भागवत जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी पात्र स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने तथा मिशल रिकॉर्ड नहीं होने पर ग्राम सभा में सत्यापन कराकर जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत सामग्री वितरण करने, क्रेडा के तहत सोलर पंप लगाने, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को कहा। 

कलेक्टर ने अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में जाकर खरीफ फसलों में हुई क्षति का आकलन करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जो गौठान निर्माणाधीन है, ऐसे गौठानों में गोधन खरीदी का कार्य प्रारम्भ करें। जिन गौठानों में गोबर खरीदी की धीमी रफ्तार है वहां पर तेजी लाने और संबंधित के खिलाफ जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राजीव युवा मितान क्लब योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में क्लब का गठन किया जा चुका है, ऐसे ग्राम पंचायतों में शीघ्र राशि जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर क्षीरसागर ने गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तथा विक्रय पर ज़ोर दिया। उन्होंने मनरेगा के तहत सामुदायिक शौचालय, भूमि समतलीकरण, खेल मैदान एवं वृक्षारोपण कराने कहा। मजदूरी भुगतान, भू-अर्जन मुआवजा राशि भुगतान, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही आश्रम-छात्रावासों का सतत निरीक्षण के लिए भी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासन की योजनाओं की प्रगति और और मुख्यमंत्री प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय दौरे के संबंध में ज़िले में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नए राशन कार्ड निर्माण, नामांतरण, बंटवारा व सीमांकन के प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण करने कहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें