बसना : मोहका में घर के सामने अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार  - CG Sandesh

बसना : मोहका में घर के सामने अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार

बसना 06 सितम्बर 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम मोहका में राजू बढई नामक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबिर के बताये स्थान ग्राम मोहका पहुंचा जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पता पुछने पर अपना नाम राजू बढई पिता गांडाराम बढई उम्र 18 साल सा0 मोहका थाना बसना का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से दो पौवा खाली गोवा की शीशी जिसमें शराब का गंध आ रही है तथा दो नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया । आरोपी राजू बढई का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें