बसना : घर का दरवाजा तोड़कर 8 लोगों ने की महिला से मारपीट
बसना थाना अंतर्गत ग्राम बरिहापाली में 8 व्यक्तियों ने घर घुसकर दरवाजा को तोडकर मारपीट की, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जयंती नायक ने पुलिस को बताया कि वह 03 सितम्बर 2022 के रात्रि करीबन 11.30 बजे वह अपने घर में सो रही थी घर में वह और उसका लडका रितेश नायक थे. तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज आई वह दरवाजा को खोलने के लिऐ जा रही थी, तभी कुछ लोग लात मारकर घर के दरवाजा को तोड दिये और घर में घुस गये व पुरानी रंजिश की बात पर से माँ बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुऐ मारपीट की और तुम्हारा लडका कहां है कहकर जान से मार देने की धमकी दिये है।
तब वह डर कर अपने पुत्र रितेश नायक के कमरे का कुण्डी लगा दी । आवाज सुनकर जगन्नाथ नायक, उपेन्द्र भोई व गांव के अन्य लोग आये व बिच बचाव किये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 427-IPC, 452-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।