कॉलेजों में प्रवेश के लिए मिला एक और मौका ,इतने दिनों तक कर... - CG Sandesh

कॉलेजों में प्रवेश के लिए मिला एक और मौका ,इतने दिनों तक कर सकते हैं आवेदन

बेमेतरा। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए एक बार फिर विद्यार्थियों को मौका दिया गया है। कॉलेजों में प्रवेश की तिथि 20 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन हुए जमा मेरिट लिस्ट के आधार पर सूची जारी की गई। जिसके आधार पर विद्यार्थियों का प्रवेश होगा।बेमेतरा मुख्यालय स्थित पीजी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की सीटों की मांग पूरी हुई।

महाविद्यालयों में नए कोर्स के लिए सीटों की मांग की गई थी। इस मांग को पूरा करने के लिए बीए प्रथम वर्ष में 50 सीटें पीजीडीसीए व एमएसडब्ल्यू कोर्स भी जल्द खोले जायेंगे। वहीं कई विद्यार्थी ऐसे है, जो बाहर होने की वजह से फार्म ऑनलाइन नहीं भर पाए थे।

अब ऐसे छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि कॉलेजों में अब प्रवेश की तिथि 20 सितंबर तक बढ़ा दी गई और अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वे अब फार्म भरकर महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें