बसना : संपत अग्रवाल की बीजेपी में होगी वापसी ? - CG Sandesh

बसना : संपत अग्रवाल की बीजेपी में होगी वापसी ?

संपत की बीजेपी में वापसी को लेकर जो प्रश्न खड़ा हुआ था वह अब कल समाप्त होने वाला है. लगातार प्रयास और जनसेवा के चलते आखिर बीजेपी उन्हें 6 वर्ष के पूर्व ही अपने पार्टी में वापस ले रही है. इस बात की चर्चा अब पुरे विधानसभा में भी होने लगी है. बीजेपी के कई कार्यकर्ता अब खुलकर बोलने लगे हैं की जेपी नड्डा के आगमन पर संपत की बीजेपी में वापसी हो रही है.

पहले भी कई बार अटकलें लगाई जा चुकी थी कि प्रदेश में किसी तरह का कोई बड़ा आयोजन कर संपत कि बीजेपी में वापसी सुनिश्चित की जाएगी.  वापसी की खबर को लेकर नीलांचल के कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं.    

बताया जा रहा है 9 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रायपुर आगमन पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल के बीजेपी में वापसी तय हो चुकी है. हालाकि इस वापसी से बीजेपी के लिए आने वाले दिनों में राह आसन होगी या मुश्किल यह कहना मुश्किल है. संपत की बीजेपी में वापसी के बाद अब एक प्रश्न लोगों के मन होगा कि क्या आने वाले समय में बीजेपी संपत को पार्टी का टिकट देगी ?

इस संबंध में जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी से पूछे जाने पर बताया कि संपत अग्रवाल की बीजेपी में वापसी हो रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें