बसना : दो अलग अलग जगहों से 07 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस को 07 सितम्बर 2022 को अवैध शराब बिक्री की सूचना पर ग्राम गढपटनी से आरोपी बाहबल निषाद पिता स्व0 जगबंधु निषाद उम्र 50 साल निवासी गढपटनी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से 04 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 800/- रूपये जप्त किया गया.
इसी तरह चौकी भंवरपुर पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखकर ग्राम खोकसा से ग्राम बंसुलीडीह की ओर रोड में पैदल जा रहा है सफेद प्लास्टिक झूला में शराब रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर खोखसा से बंसुली जाने मेन रोड पुल के पास एक व्यक्ति को प्लास्टिक झूला में शराब रखे पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मायाधर यादव पिता झनक राम यादव उम्र 30 साल साकिन ग्राम रोहिना थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी होना बताया. उक्त देशी महुआ शराब एक सफेद प्लास्टिक झूला के अंदर 5 लीटर वाली जरकिन में भरी हुई करीबन 3 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला करीबन 3000 ml कीमत 600 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34 ए आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।