सरायपाली : शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं नाबालिग बालिकाओं पर हो रहे अपराध के आपराधिक आरोपियों को पकड़ने हेतु मुहिम चलाने हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था.
इसी क्रम में थाना सरायपाली में दिनाक 13/08/22 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिग पुत्री को संदेही अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर अपराधी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 325/22 धारा 363 भा.द.वि. कायम कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी.
इसी दौरान के थाना प्रभारी आशीष वासनिक द्वारा दिनांक 18/08/2022 के जरिये मुखबिर से सुचना पाकर पीड़िता को बरामद किया गया था बाद आरोपी की पता तलाश जारी थी. इसी दौरान ज़रिए मुखबिर से सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ उसके ग्राम जोगनीपाली जाकर पता किये. जो अपने ग्राम जोगनीपाली में तालाब तरफ घूमते हुए मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शिव कुमार चौधरी पिता लक्ष्मण चौधरी उम्र 21 वर्ष साकिन जोगनीपाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया. आरोपी शिव कुमार चौधरी को पूछताछ करने पर अपराध करना कुबूल किया अपहृता का कथन लेने पर आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने व कई बार संभोग करना बताए जाने पर आरोपी के खिलाफ़ धारा 366,376,(2)( ढ) आईपीसी4, 6 पॉस्को एक्ट जोड़ी गई आरोपी को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में महिला प्रधान आरक्षक हिमाद्री देवता , डोलामणि भोई , अशोक बाघ आरक्षक दिनेश बूडेक , सरफुद्दीन अंसारी, शिवशंकर राज व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.