महासमुंद : जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन
महासमुंद : कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार क्षीरसागर ने वर्ष 2022-23 के लिए ज़िला स्तर पर स्वीप कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन, संपादन, पर्यवेक्षण एवं निर्देशन के लिए जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया है। आज जारी आदेश के अनुसार स्वीप कोर कमेटी के अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक होंगे। प्राध्यापक डॉ. मालती तिवारी स्वीप नोडल अधिकारी होंगी।
इस कमेटी में उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिम जाति, उपसंचालक समाज कल्याण, ज़िले के सभी सीईओ जनपद पंचायत, सभी सीएमओ नगर पालिका, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी आदि को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह कमेटी जिला स्तरीय स्वीप कोर मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित गतिविधियों के लिए अपने सुझावों के साथ-साथ निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार गतिविधियां संपादित करेंगी।