महासमुंद : जिला कार्यालय के आधार सेवा केन्द्र के संचालन से हितग्राहियों को मिल रही सेवाओं का लाभ
महासमुंद : जिला कार्यालय महासमुन्द के कक्ष क्रमांक 23 में आधार सेवा केन्द्र एवं लोक सेवा केन्द्र (सी.एस.सी) संचालित है। आधार सेवा केन्द्र का संचालन कार्यालयीन दिवस एवं समयानुसार किया जा रहा है। आधार सेवा केन्द्र में नवीन आधार पंजीयन, बायोमेट्रिक एवं डेमोग्राफिक अपडेशन के साथ-साथ सी.एस.सी. के अंतर्गत आने वाली सेवाओं का भी संचालन किया जा रहा है।
केन्द्र में नवीन आधार पंजीयन, आधार अपडेट जैसे बायोमेट्रिक अपडेट, पता अपडेट, फोटो, नाम, लिंग, जन्म तिथि, मोबाईल नंबर, ई-मेल आदि अपडेट किये जाएंगे। हितग्राहियों के आधार कार्ड डाउनलोड और कलर प्रिन्ट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। जिला कार्यालय में आधार सेवा केन्द्र के संचालन से महासमुन्द नगर एवं आस-पास एवं दूर-दराज के जिला कार्यालय आने वाले लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें