सरायपाली में चल रहे अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट गैंग का भंडाफोड़, 1 महिला दलाल सहीत उक्त कार्य मे संलिप्त 3 अन्य महिला व 1 ग्राहक गिरफ्तार
आरोपियों से अवैध तरीके से कमाए नगदी रकम व आपत्तिजनक वस्तुयें भी बरामद
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल (IPS) द्वारा समस्त थाना व चौकी प्रभारियों कोे संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, अवैध शराब, नशीली पदार्थ, अवैध गांजा की तस्करी आदि अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था. 7 सितम्बर को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि पतेरापाली स्कूल के सामने एक महिला द्वारा अपने किराये के मकान में अनैतिक रूप से देह व्यापार तथा बाहर की लड़कियों को लाकर ग्राहकों से पैसा लेकर अवैध रूप से देह व्यापार धंधा किया जा रहा है.
सूचना को पुलिस अधीक्षक महासमुन्द के द्वारा गम्भीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (पु.) पिथौरा व अनुविभगीय अधिकारी (पु.) प्रभार विनोद मिंज तथा थाना सरायपाली व साइबर सेल पुलिस टीम को रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। देह व्यापार करने वाले इतने शातिर थे कि पुलिस पार्टी की आने की सूचना देने के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर वाचर लगाते थे । पुलिस की टीम के लिए यह एक चुनौती थी।
जिसमें मुखबीर को ग्राहक बनाकर व पैसा देकर उक्त महिला के मकान में भेजा गया और पुलिस की टीम पतेरापाली स्कूल के सामने किरायेदार के किराये के मकान से कुछ दूर पहले रूककर इंतजार कर रही थी। मुखबिर के द्वारा इशारा करने पर तत्काल आरोपिया के मकान में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें 1 महिला दलाल व 3 लड़कियां व एक ग्राहक दिनेश नायक पिता श्यामलाल नायक उम्र 32 साल साकिन बस्ती सरायपाली थाना सरायपाली का निवासी होना बताए।
महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों के द्वारा पुछताछ करने पर आरोपिया महिला दलाल के कब्जे से व्यापार में कमाये 600रूपये तथा आपत्ति जनक सामान, अन्य आरोपिया से 3000 रूपये नगदी व्यापार में कमाये गये तथा आपत्ति जनक सामान एवं आरोपी दिनेश नायक से 700 रूपये व आपत्ति जनक सामान तथा घटनास्थल से आपत्ति जनक सामान का खाली रेपर जिस पर अंग्रेजी में स्कोर लिखा है, दो नग अंग्रेजी शराब की खाली बोतल रायल स्टेज लिखा हुआ, 05 नग डिस्पोजल, 03 नग खाली लेस का चीप्स पैकेट आदि को जप्त कर आरोपीगण के विरूध्द थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 372/22 धारा 3,4,5,7 पीटा एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा विनोद मिंज के निर्देशन मे थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक आशीष वासनिक साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत,सऊनि प्रकाश नंद, प्रधान आर हिमाद्री देवता, आर हेमंत नायक, संदीप भोई, चंद्रमणि यादव, चितरंजन प्रधान, डिग्री नंद, त्रिनाथ प्रधान,वीरेंद्र साहू, जितेंद्र बाघ, देव कोसरिया, सुशांत बेहरा तथा थाना सरायपाली पुलिस की टीम द्वारा की गई।