जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कुटेला सरायपाली में आय... - CG Sandesh

जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कुटेला सरायपाली में आयोजित किया गया

जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022/23 का आयोजन दिनांक 08/09/ 2022 स्थान-आई.ई. एम. बी. एच. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटेला में आयोजित किया गया ।
विकासखंड से आए 14, 17एवं 19 वर्ष के 80 बालक बालिकायें कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिए।

कीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में परम सम्मानीय  प्रकाश चंद्र मांझी विकास खंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में परम सम्मानीय  दुरियानु सिक्का प्राचार्य. व्याख्याता  पी.एन.कर आई.ई.एम.बी. एच. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटेला ,  भोला शंकर नायक "सहसंयोजक",  अनिल कुमार पटेल "कोषाध्यक्ष" छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरायपाली,  सुशील कुमार चौधरी "संकुल समन्वयक" सरायपाली एवं चारों विकासखंड के कबड्डी प्रतिभागी बालक एवं बालिका तथा महासमुंद बागबाहरा पिथौरा बसना सराईपाली के कोच एवं जनरल मैनेजर उपस्थित रहे।



 खेल संयोजक  लखेश्वर भोई जी क्रीडा अधिकारी सरायपाली एवं उनके सहयोगी विकासखंड सरायपाली के समस्त व्यायाम शिक्षक  शुभ्रा डडसेना शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली  हेमसागर कैवर्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलेंडा  शिव कुमार पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल भूतिया,  मुकेश साहू आई.ई. एम. बी. एच. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटेला,  ममता प्रधान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैकिंन,  जैमिनी पटेल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली,  सतीश पैकरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमीसरार,  प्रफुल्ल कुमार बारिक गौरव विद्या मंदिर सरायपाली,  वसुदेव पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकोट, कुमारी मंजू लता पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदुवा,  विजय पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जम्हारी,  संजय कर प्रतिभा पब्लिक स्कूल बालसी द्वारा प्रतियोगिता का सफल संचालन करते हुए बच्चों को संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया ।

खेल समाप्ति पश्चात परम सम्मानीय मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली  प्रकाश चंद्र मांझी द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यार्थी जीवन में खेल का कितना महत्व है बताया गया एवं  अनिल पटेल कोषाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरायपाली द्वारा विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए खेल अति आवश्यक है जिसमें बच्चे के बौद्धिक विकास,शारिरिक विकास एवं मानसिक विकास के महत्व को व्यक्त किया गया ।

अंत में चारों ब्लॉक से आए समस्त कबड्डी के प्रतिभागी उनके कोच मैनेजर एवं कबड्डी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले समस्त कर्मचारी अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए व्यायाम शिक्षक शुभ्रा डडसेना  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

ये समस्त जानकारी खेल प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी विकासखंड सरायपाली  लखेश्वर भोई जी खेल संयोजक द्वारा दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें