महासमुंद : केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्... - CG Sandesh

महासमुंद : केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष महिलांग ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई

कृमिनाशक दवा के सेवन से छूटे हुए बच्चों के लिए मॉप-अप दिवस 14 सितम्बर को आयोजित

महासमुन्द : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय महासमुंद के केन्द्रीय विद्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेन्डाजोल की गोली खिलाकर किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कृमि के कारण थकान, खून की कमी, पढ़ाई में मन नहीं लगता इसीलिए सभी बच्चों को कृमिनाशक टेबलेट खाना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयो, नवोदय विद्यालय, मदरसों, निजी स्कूलोें, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से एक से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को कृमिनाशक दवा की गोली का सेवन कराया गया है तथा छूटे हुए बच्चों के लिए मॉप-अप दिवस 14 सितम्बर 2022 को आयोजित किया जाएगा। वर्ष में 02 बार एलबेन्डाजोल की गोली का सेवन कराया जाता है। 01 से 02 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को आधी गोली चम्मच के द्वारा पानी में चुरा करके तथा 02 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को 01 पूरी गोली चबाकर पानी के साथ दी जाएगी।

शाला त्यागी 06 से 19 वर्षीय बालक-बालिकाओं को निकटतम चिन्हॉकित ऑगनबाड़ी केन्द्रों में एलबेन्डाजोल की गोली सेवन करायी जाएगी। एलबेन्डाजोल की गोली बच्चों और बड़ों के लिए सुरक्षित है। उन्होने बच्चों से कहा कि, अपने शरीर को स्वच्छ रखे साथ ही शौच जाने के पहले एवं बाद में साबुन या हैण्डवास से हाथ जरूर धोएं। केन्द्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य अशोक चन्द्राकर ने कहा कि बच्चों को घर का बना हुआ स्वच्छ भोजन करना चाहिए। सब्जियों को अच्छी तरह धो कर ही उपयोग में लाना चाहिए। बच्चों को बाहर का बना हुआ फास्ट फूड एवं जंक फूड नहीं खाना चाहिए। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोहित कुमार वर्मा, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय एस.के. सिंग, आर.एम.एन.सी.एच.ए. सलाहकार डॉ. मुकुन्द राव, जिला समन्वयक नरेन्द्र चन्द्रकार सहित शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें