दोस्ती टूटने पर युवक ने घर घुसकर छात्रा को जमकर पीटा
जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने छात्रा के घर घुसकर उसकी जमकर पिटाई की तथा उसका मोबाइल तोडने का मामला सामने आया है.
जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाली छात्रा के घर में घुसकर युवक ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर उसने छात्रा की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल छात्रा ने घटना की जानकारी स्वजन को देकर सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाली छात्रा सिविल लाइन क्षेत्र में किराए के मकान के रहकर पढ़ाई करती है। तीन साल पहले उसकी पहचान बाराद्वार क्षेत्र के डेरागढ़ में रहने वाले मनीष साहू से हुई थी। बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई। बुधवार को युवक छात्रा के किराए के मकान में आया। उसने छात्रा को मोबाइल लेकर तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर उसने छात्रा से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही छात्रा की पिटाई की। मारपीट से घायल छात्रा ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद शुक्रवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।