बसना : दीदी को बस बैठाने गया हुआ था भाई, कार चालक की लापरवाह... - CG Sandesh

बसना : दीदी को बस बैठाने गया हुआ था भाई, कार चालक की लापरवाही से गई जान

बसना थाना अंतर्गत एक कार चालक की लापरवाही से  22 वर्षीय युवक की जान चली गई. युवक छांदनपुर का निवासी बताया गया है. जो अपनी दीदी को बस बैठाने गया हुआ था. वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंजन थानापति 10 सितम्बर को सुबह  करीब 08.30 बजे अपनी दीदी हिमाद्री को भगतदेवरी के लिए बस बिठाने एनएच  53 छांदनपुर चौक अपने मोटर सायकल में आया था, जहाँ रायपुर तरफ जा रही कार क्रं0 CG13AC2800 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए निरंजन थानापति को एक्सीडेंट कर फरार हो गया.  जिससे चोंटो लगने से निरंजन की मौके पर मौत हो गई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें