महासमुंद : गणेश विसर्जन के दौरान हुई मारपीट और गाली गलौच, मामला दर्ज
महासमुंद से महानदी जाने वाले रास्ते पर गणेश विसर्जन के दौरान वाद-विवाद होने से गाली गलौच और मारपीट हो गई. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 सितम्बर 2022 को दोपहर हरिश कुमार देवदास अपने छोटे भाई गैंदराम देवदास एवं परिवार के साथ गणेश जी को विर्सजन करने ट्रेक्टर में बस्ती से नाका के रास्ता से महानदी जा रहा था, उसी समय गांव के अजय बंजारे, चंदन एवं अन्य व्यक्ति गणेश विसर्जन के दौरान डीजे वाले से वाद विवाद हो रहा था. तब प्रार्थी अपने ट्रेक्टर को आगे बढाने का प्रयास कर रहा था कि उसे ट्रेक्टर को आगे बढाने से मना कर अजय बंजारे एवं उसके साथी मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाये. एवं चंदन नाम के लड़का ने गाली गुप्तार कर अपने पास रखे चप्पल से उसे मारपीट कर चोट पहुंचाया.
बताया गया कि घटना के दौरान प्रार्थी के भाई गैंदराम देवदास को भी गाली गुप्तार कर मारपीट कर चोट पहुंचाये है एवं उसकी पत्नि मीना देवदास, मां नंदनी देवदास को गाली गुप्तार कर धक्का मुक्का कर जान से मारने की धमकी दिये है. घटना के समय दीपक बंजारे और अजय ने बीच बचाव किये है और देखे सुने है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजय बंजारे, चंदन एवं अन्य साथी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.