महासमुंद : कार में आकर अन्य कार वाले से कर रहे थे वाद विवाद, मना करने पर की मारपीट
महासमुंद थाना अंतर्गत बग्गा स्टोर्स के पास कार में आकर वाद विवाद करने वालों को मना करने पर मारपीट कर दी गई. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
विष्णु साहू ने पुलिस को बताया कि 09 सितम्बर 2022 के रात्रि लगभग 10.30 बजे वह शंकर साहू के साथ डस्टर कार में बैठकर ईमलीभाठा जाते समय बग्ग स्टोर्स के पास पहुंचा था तो उसी समय राजा साहू, संकेत इंगोले एवं अन्य साथी के साथ कार में आकर अन्य कार वाले से वाद विवाद कर रहा था. जिसे प्रार्थी द्वारा गाली गुप्तार करने से मना करने पर राजा साहू, संकेत इंगोले एवं उसके साथी मां बहन की गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाये है. जिससे उसके दोनो आंख में चोट लगने से अंधेरा छा गया और दर्द हो रहा था.
प्रार्थी ने बताया कि राजा साहू एवं उनके साथी लोग गाली गुप्तार किये और जान से मारने की धमकी दिये है. जहाँ खीचातानी में उसके गले के सोने का चैन गिर गया है. घटना के समय आशिष साहू एवं दीपक साहू ने बीच बचाव किये है देखे और सुने है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.