महासमुंद : स्कूल के सामने लोहे का धारदार चाकू लेकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार.
महासमुंद पुलिस ने 10 सितम्बर को ग्राम कनेकेरा में स्कूल के सामने लोहे का धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि मोबाइल से सूचना मिला की एक लडका ग्राम कनेकेरा स्कूल के सामने अपने हाथ मे एक लोहे का धारदार चाकू जैसा हथियार लेकर लहरा रहा है, और लोगो को डरा धमका रहा है, जिसे आने जाने वाले लोग देख कर डर व भयभीत होकर दहशत से इधर उधर दौड रहे है.
जिसपर पुलिस घटना स्थल ग्राम कनेकेरा स्कूल के सामने पहुचा, तो एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू जैसा हथियार लहराते हुये लोगो को डराते धमकाते दिखा, एवं लोग भागते फिरते दिखे. जिसे घेराबंदी कर गवाहो के समक्ष हिकमत आमली के हमराह स्टाप के पकडे, पुछताछ करने पर अपना नाम अजय नेताम पिता भारत नेताम उम्र 22 साल साकिन डोंगरी पाली थाना खल्लारी जिला महासमुंद का होना बताया. जिसके पास से लोहे का धारदार चाकू जैसा हथियार जिसकी कुल लम्बाई मुठ सहित साढे 12 इंच, मुठ की लम्बाई साढे 4 इंच है, चौढाई 2 इंच, फल की लम्बाई 8 इंच करीबन, अवैध रूप से पाये जाने से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.
तथा आरोपी अजय नेताम का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से विधिवत दिनांक 10.09.22 के 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया.