बसना : यादव समाज परसकोल परिक्षेत्र के अध्यक्ष निर्वाचित हुए नरेन्द्र यादव
आज परसकोल परिक्षेत्र के बैठक में यादव समाज का बैठक आहूत किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से यादव समाज परसकोल परिक्षेत्र का नरेन्द्र यादव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, सचिव पद पर पुरंदर यादव, उपाध्यक्ष नवीन यादव जी, कोषाध्यक्ष मनोहर यादव जी, पत्रवाहक जयलाल यादव को निर्वाचित होने पर यादव समाज के प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त किया है , और आशा व्यक्त किया है कि युवा और अनुभवी व्यक्ति के नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी।
इस बैठक में यादव समाज के प्रमुख रूप से फुलझर राज्य के संरक्षक श्री जगन्नाथ यादव जी फुलझर राज्य के अध्यक्ष जगत राम यादव जी फुलझर राज्य सचिव संतलाल यादव जी फुलझर राज्य प्रवक्ता परदेशी यादव जी फुलझर बसना मंडल के अध्यक्ष दुलसिह यादव जी सहित भारी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे। नव नियुक्त अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में समाज के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे जो जिम्मा दिया है उस पर खरा उतरने का पुरा कोशिश करूंगा और समाज को आगे ले जाने हेतु पूरा प्रयास करूंगा।
अन्य सम्बंधित खबरें