महासमुंद : पिथौरा, बसना और तेंदुकोना पुलिस ने जप्त की अवैध शराब.
10 सितम्बर को महासमुंद जिले की पिथौरा, बसना और तेंदुकोना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए कुल 8 लीटर महुआ शराब जप्त किया है, जिनके विरुद्ध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.
इसमें पिथौरा पुलिस ने किशनपुर मोड़ ठेला के पास आरोपी जगदीश सिन्हा पिता मोहितराम उम्र 24 साल के कब्जे से 2000 ML महुआ शराब कीमती 400 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
बसना पुलिस ने आरोपी नंद कुमार निषाद पिता गुमान निषाद उम्र 28 को अपने घर के सामने बड़ेटेमरी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे मिलने पर उसके कब्जे से 4000 ML महुआ शराब कीमती 800 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.
तथा तेंदुकोना पुलिस ने ग्राम घोंच में शंकर मंदिर के पास आरोपी खोलबाहरा तांण्डे पिता स्व. अमरू तांण्डे साकिन वार्ड नं. 14 पथरापारा ग्राम घोंच को उसके घर के सामने शराब बिक्री करने वास्ते रखे मिलने पर 2000 ML महुआ शराब कीमती 400 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
तथा आरोपी के घर क सामने वार्ड नं. 08 पंडरीखार में आरोपी खिलावन ठाकुर पिता बल्लू राम ठाकुर साकिन- वार्ड नं. 08 पंडरीखार को अवैध रूप से आम लागो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 180 ML देशी प्लेन शराब कीमती 50 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया।