महासमुंद : गणेश विर्सजन झांकी के दौरान शराब पीकर धारदार हथिय... - CG Sandesh

महासमुंद : गणेश विर्सजन झांकी के दौरान शराब पीकर धारदार हथियार से किया वार, मामला दर्ज

महासमुंद पुलिस ने एक व्यक्ति पर गणेश विर्सजन झांकी के दौरान शराब पीकर धारदार हथियार दिखाकर बहस बाजी करते हुए वार करने वाले पर मामला दर्ज किया है.

भीखम कुमार देवांगन ने पुलिस को बताया कि 10 सितम्बर 22 को ग्राम मचेवा गणेश विर्सजन का कार्यक्रम चल रहा था, जहाँ सभी डिजे बजाकर गणेश झांकी विर्सजन के लिये ले जा रहे थे, विर्सजन में भीखम के साथ कमलेश ध्रुव, हितेश देवांगन, केवल कुमार ध्रुव, रोहित देवांगन एवं अन्य साथी लोग थे.

इसी दौरान रात्रि 09.15 से 09.30 बजे जब भागवत देवांगन के घर के सामने मेन रोड मचेवा के पास गणेश विर्सजन झांकी पहुची तो  कुछ समय पूर्व ही रोहित देवांगन के साथ राजा मारकण्डेय शराब पीकर धारदार हथियार दिखाकर बहस बाजी वाद विवाद हो चुका था, जिसके गुस्से मे आकर करीबन 09.30 बजे रात में राजा मारकण्डेय रोहित देवांगन को मारपीट करने खोजते हुये घुम रहा था.

भीखम ने बताया कि राजा मारकण्डे के पास आकर रोहित देवांगन कहा है कहकर गुस्से से पुछने लगा तो उसे समझाया पर वह नही मना उसी समय सामने से कमलेश ध्रुव को राजा मारकण्डेय आवेश मे आकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसे भिखम बीच बचाव कर छुडाया जिसके तुरंत बाद ही राजा मारकण्डेय अपने पास रखे धारदार हथियार से कमलेश ध्रुव पर वार कर दिया जिससे उसके सिने एवं सिर में चोट लग गया , और काफी खुन निकलने लगा.

उसके बाद वहा पर उपस्थित लोग मिल कर कमलेश को राजा मारकण्डेय से छुडाये, जिसके बाद राजा मारकण्डेय वहा से भाग गया.

भीखम ने बताया कि कमलेश ध्रुव काफी चोटिल हो गया था जिसे तत्काल थाना महासमुन्द लेकर आये जिसका ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द मे भर्ती किये है.

बताया गया कि राजा मारकण्डेय के द्वारा कमलेश ध्रुव को मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर धारदार हथियार से मारकर चोट पहुचाया गया है, उक्त घटना को हितेश देवांगन, केवल कुमार ध्रुव, रोहित देवांगन एवं अन्य साथी देखे सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजा मारकण्डेय के विरुद्ध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें