छत्तीसगढ़ : खड़ी ट्रक से जा भिड़ी बस, 6 की मौत
कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा की नेशनल हाईवे 130 आज फिर खून से सन गई। रायपुर से सीतापुर जा रही तेज़ रफ़्तार मेट्रो बस CG 04 MM3195 मड़ई के खड़े ट्रेलर से जा टकराई।
इस टक्कर में बस के एक तरफ के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। यह सड़क हादसा इतना बड़ा था कि इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में बस में सवार 3 पुरुष समेत 2 महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।
हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है जिसमें कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आई है जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंच कर बांगों थाना में सूचना दी। बांगों पुलिस मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर घायलों को जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया। घायलों का उपचार जारी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें