बसना : पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलोच कर ईंट से मारपीट
बसना क्षेत्र के ग्राम रेमडा में पुरानी रंजिश के कारण गाली गलोच कर ईंट से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
धनबाई बंछोर पुलिस को बतायी कि वह घरेलु कार्य करती है । रूपेश बंछोर एवं रामकली बंछोर उसका पडोसी है दोनो का घर लगा हुआ है । 11 सितंबर को वह अपने घर पर थी कि करीबन सुबह 07.00 बजे वह पानी लेने जा रही थी तभी उसका लडका प्रमोद बंछोर उसे आवाज देकर कहा कि दुसरे डब्बे को भी ले जाओ इसमें भी पानी लेकर आना तब वह वापस घर आ रही थी.
नीम झाड के पास पहुंची थी कि रूपेश बंछोर तथा रामकली बंछोर हमें गाली दे रही हो कहकर पुरानी रंजिश के कारण मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गुप्तार कर रूपेश बंछोर ईंट पकडकर उसके सिर में मार दिया जिससे चोंट आई है उसका बेटा प्रमोद बंछोर को आवाज देने पर बीच बचाव करने आया तो उसे हांथ मुक्का से मारपीट किया है जिससे उसके बांए हांथ में चोंट लगा है । जाते जाते उन लोग जान सहित मार देने की धमकी दे रहे थे । घटना को उसकी लडकी सरस्वती एवं आस पडोस के लोग देखे सुने है । 10 सितंबर को भी रूपेश एवं रामकली के द्वारा जमीन संबंधी बात को लेकर उसके बेटे प्रमोद से झगडा विवाद थे ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।