महासमुंद : जिला स्तरीय पोषण कार्यशाला का किया गया आयोजन
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि पोषण माह अंतर्गत 30 सितंबर तक जिले भर में आंगनबाड़ी स्तर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे ने सभी नागरिकों से शिशु संरक्षण माह एवं बच्चों के कृमि मुक्ति के लिए शत्-प्रतिशत सहयोग करने की अपील की।
यूनिसेफ के राज्य एवं जिला स्तर के प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों के प्रबंधन तथा सामुदायिक परामर्श पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने जल शुद्धिकरण एवं प्रबंधन, सोकपिट एवं गीला सूखा कचरे का निपटान की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यशाला में वीडियो क्लिप के माध्यम से लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, यूनिसेफ के प्रतिनिधि, समस्त परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।